आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण का कार्य संपन्न किया गया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज में पौधा रोपण का कार्य संपन्न

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क :  “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में प्रधानमंत्री मोदी जी का प्रकृति सेवा की ओर … मां के नाम के अभियान का संकल्प है कि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले और देश को हरियाली प्रदान करे ।

एक पेड़ मॉ के नाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुये महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या रचना रश्मि ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए देशभर में वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” शुरू किया गया है। केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार सभी राज्यों में इस  अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जा रहा है। पूरे देश मे इस अभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्य भी किया जा रहा है । मेरी प्रत्येक विद्यार्थियों एवम शिक्षकों से अपील है कि सभी अपने घर के पास एक पेड़ जरूर लगाये और पर्यावरण को संरक्षित करने में सहयोग दे ।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

यह भी पढ़े : XITE गम्हरिया ने विश्व के स्वदेशी लोगों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर स्वदेशी विरासत का सम्मान किया

साथ ही उन्होंने कार्यक्रम की महत्ता स्पष्ट करते हुए कहा कि पर्यावरण का असंतुलन का परिणाम है कि कोविड काल के दौरान हमें आक्सीजन के लिये भटकना पड़ रहा था जबकि वृक्ष सदैव हमारे द्वारा छोड़े जाने वाले कार्बन डाई आक्साईड को अवशोषित कर हमे आक्सीजन उपलब्ध कराते है। प्रत्येक वर्ष तापमान में वृद्धि हो रही है। जिसका मुख्य कारण पर्यावरण में असंतुलन है इसलिये हम सबकी जबावदेही बनती है कि हम कम से कम एक वृक्ष लगाये तथा आने वाली पीढ़ी को भी इसकी महत्ता बताएं। मौके पर बीएड एवं डीएलएड के विद्यार्थी उपस्थित थे। इसके अलावा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक भी उपस्थित रहे

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---