---Advertisement---

भारी बारिश से झारखंड की नदियां तूफान पर, लातेहार में कच्चे मकान गिरे, जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी से डीप डिपरेशन के चलते बने निम्न दबाव का क्षेत्र का असर झारखंड के अलावा बिहार, उड़ीसा समेत कई राज्यों में असर दिखा रहा है। रांची मौसम विभाग ने एक बार फिर झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी है। अब पूरे झारखंड में जोरदार बारिश जारी है। इससे नदी नाले उफान पर आ गए हैं। लातेहार जिले के महुआडांड़ और बरवाडीह में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान की खबर है। कई जिलों से कच्चे मकान गिरने की खबरें हैं। सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़े : खरकई नदी खतरे के निशान के ऊपर, जबकि स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान के नजदीक; नदी किनारे नहीं जाएं, सुरक्षित ऊंचे स्थानों में रहें नागरिक

वही पूर्वी सिंहभूम में स्वर्ण रेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान के समीप है। जिले के उपायुक्त सह दंडाधिकारी अनन्य मित्तल ने नदी के तटीय व डूब क्षेत्र से लोगों को दूर रहने की अपील की है । इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के कई हिस्सों में भारी से ज्यादा बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

छह जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के गुमला, खुंटी, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा जिलों के विभिन्न हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहारदगा और रांची के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने सूबे के कई अन्य जिलों में जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

रांची कॉलेज का छात्र फॉल में डूबा

रांची जिले के गोस्सनर कॉलेज का छात्र आर्यन उरांव रविवार को बुढ़मू जिकरा फॉल में डूब गया। रविवार को 11 बजे आर्यन अपने दोस्तों के साथ जिकरा फॉल घूमने गया था। सभी दोस्त जिकरा फॉल में घूमते हुए फॉल के नीचे की ओर गए। इसी दौरान आर्यन फॉल में गहरे पानी में गिर गया और भंवर में फंसकर डूब गया। आर्यन के दोस्तों ने ग्रामीणों को सूचना दी और एक स्थानीय ग्रामीण ने गहरे पानी में उतरकर खोजने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। आर्यन को निकालने की कोशिशें जारी हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट