विधायक सरयू राय के कार्यालय में वृद्धा/विधवा पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
विधायक सरयू राय के कार्यालय में वृद्धा/विधवा पेंशन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में शनिवार को 200 वृद्धा एवं विधवा पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण विधायक सरयू राय ने किया। प्रमाण पत्र प्राप्त लाभुकों को सरकार की ओर से प्रतिमाह 1000 रु. का पेंशन मिलना प्रारंभ होगा। ज्ञात हो कि विधायक सरयू राय के विधायक कार्यालय में योग्य लाभुकों का पेंशन के लिए फाॅर्म भरकर जमा लिया जाता है जिसकी देखरेख अशोक कुमार के द्वारा किया जाता है।

यह भी पढ़े : सरयू राय ने 6 करोड़ 13 लाख की लागत से 32 से ज्यादा योजनाओं का सामूहिक शिलान्यास किया

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

अशोक कुमार ने बताया कि कुल 650 लाभुकों का स्वीकृति प्रमाण पत्र आया है जिसमें से 200 का आज वितरण किया गया। शेष प्रमाण पत्र का भी वितरण शीघ्र ही कर दिया जाएगा। पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर लाभुकों में उत्साव एवं प्रसन्नता है। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक कुमार, एम चंद्र शेखर राव, बीरेंद्र सिंह, अमित शर्मा, टी राज कुमार राव, नारायण साहू,  सुलोचना देवी, सिम्मी, राकेश, दीपू ओझा आदि मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---