Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

पूर्वी विधानसभा के जन-जन से जुड़ रही भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, जनता के की समस्याओं से हो रही अवगत

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
पूर्वी विधानसभा के जन-जन से जुड़ रही भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर  : भाजपा की जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए शनिवार सुबह एग्रिको, भुइयांडीह, और अमल संघ पार्क का दौरा किया। वहां टहल रहे सुबह के वॉकर्स से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रातः काल अचानक अपने बीच पाकर लोग प्रसन्न दिखे और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भुइयांडीह पार्क समिति के सदस्य भोला यादव, सुरेश प्रजापति, किशुन तिवारी और सत्येंद्र सिंह व अन्य लोगों ने पूर्णिमा साहू का गर्मजोशी से स्वागत कर शुभकामनाएं व्यक्त की।

यह भी पढ़े : सरयू राय का व्यापक जनसंपर्क

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर महानगर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार, गुंजन यादव के संग रघुनाथ पांडे जैसे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्णिमा साहू सिदगोड़ा क्षेत्र के कांवरिया धाम मंदिर में भी पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और वहां के पुजारी व आसपास की महिलाओं का आशीर्वाद लिया। सिदगोड़ा बाजार के दुकानदारों, ठेला-खोमचा वालों से संवाद स्थापित करते हुए उन्होंने उनका हाल जाना और आश्वासन दिया कि क्षेत्र के छोटे-बड़े व्यापारियों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके पश्चात वे अपने पूर्व हेड मास्टर आदिवासी हाई स्कूल के शिक्षक लालबाबू सिंह के घर पहुंचीं और उनका आशीर्वाद लिया। पूर्णिमा ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनके आशीर्वाद और समर्थन से भाजपा की मजबूत सरकार झारखंड में बनेगी। इसके साथ ही, पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में ठप्प पड़े विकास कार्यों एवं जनहित के कार्यों को पुनः गति मिलेगी। अपने अभियान के दौरान पूर्णिमा साहू ने 6 नंबर हरिजन बस्ती, मांछ पाड़ा, सीतारामडेरा मुंडा समाज, उरांव समाज, तुरी समाज, और बर्मामाइंस आश्रम जाकर लोगों से मुलाकात की और सभी से भाजपा के समर्थन में मतदान का अनुरोध किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा:

पुर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता भी अपने प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से सक्रिय हैं। बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में सीतारामडेरा मंडल के इंद्रानगर और जेपी नगर में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह करते हुए कार्यकर्ताओं ने लोगों की समस्याएं सुनीं, जिनमें बजबजाती नालियों एवं साफ-सफाई की समस्या शामिल थी। पवन अग्रवाल ने नालियों की जल्द सफाई का भरोसा दिया। अभियान में भाजपा नेता नवीन मिश्रा, हरिशंकर पंडित, अशोक कुमार सिंह, जितेंद्र रजक, अशोक घोष, मनोज घोष, वीरेंद्र ठाकुर, शिबू घोष और बबलू मुखर्जी जैसे कार्यकर्ता शामिल रहे, जो जनता तक भाजपा के विकास के संदेश को पहुंचाने में जुटे हैं। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में बूथ कार्यकर्ता जनसम्पर्क अभियान के जरिये लोगों से समर्थन प्राप्त कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator