---Advertisement---

गृह मंत्री अमित शाह के जमशेदपुर आगमन पर गुरुवार को होगा भव्य रोड शो, दिखेगी मिनी इंडिया की झलक, भाजपा की तैयारियां हुई पूरी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
गृह मंत्री अमित शाह के जमशेदपुर आगमन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर में देश के गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को भव्य रोड शो करेंगे, जिसमें शहरवासी व हजारों कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। यह आयोजन जमशेदपुर के लिए एक यादगार क्षण होगा, जिसमें झारखंड की सांस्कृतिक छटा के बीच ढोल- नगाड़ों की गूंज से स्वागत किया जाएगा। रोड शो की सफलता एवं भव्यता के निमित्त भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से लगातार बैठकें आयोजित कर रूपरेखा बनाई गई है। भाजपा ने जमशेदपुर में पहली बार हो रहे गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो में शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील की है।

यह भी पढ़े : पोटका में जनप्रतिनिधि स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं – अर्जुन मुंडा

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्री अमित शाह की रोड शो लगभग 1 घंटे में पूरी होगी और लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी होगी, जिसकी शुरुआत दोपहर 3 बजे जुबली पार्क गोलचक्कर से होगी। इस यात्रा में गृह मंत्री के साथ रथ पर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के प्रत्याशी- सरयू राय, पूर्णिमा साहू, रामचंद्र सहिस, मीरा मुंडा के संग जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो भी शामिल रहेंगे। रोड शो का मार्ग जुबली पार्क, बंगाल क्लब, कोलकाता बाजार, बड़ा गोलचक्कर, मेडिकल लाइन, लक्ष्मीनारायण मंदिर, संजय मार्केट, हिंदू लाइन, रामलीला मैदान, बाराद्वारी, काशीडीह, कुम्हारपाड़ा, भालूबासा चौक, और एग्रीको लाइट सिग्नल तक विस्तृत रहेगा।

जगह-जगह पर होगा फूलों की वर्षा, अमित शाह भी करेंगे पुष्पों से अभिवादन

रोड शो के दौरान जगह-जगह पर स्थानीय लोग फूलों की वर्षा कर गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे। इस दौरान अमित शाह भी लोगों का पुष्पों से अभिवादन करेंगे, जिससे यह यात्रा ऐतिहासिक बनेगी। इस यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और शहरवासियों में अत्यधिक उत्साह देखा जा रहा है, और इसे सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रांतों और समाज के लोगों ने भी अपनी ओर से विशेष तैयारियां की हैं।

व्यवस्था की जिम्मेदारी

भव्य रोड शो के आयोजन की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भाजपा नेता अभय सिंह को प्रभारी तथा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

झारखंड की कोल्हान क्षेत्र पर ऐतिहासिक प्रभाव

यह कार्यक्रम झारखंड की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करेगा और कोल्हान के सभी 14 विधानसभा सीटों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस यात्रा से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट