डा. अजय ने मोहरदा जलापूर्ति योजना का मुआयना किया,जुस्कों के पदाधिकारियों से की बात

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
डा. अजय ने मोहरदा जलापूर्ति योजना का मुआयना किया

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार को रविवार को शिकायत मिली कि मोहरदा पंप से पानी की आपूर्ति के लिए उपयोग की जाने वाली तीन पाइपें टूट गई हैं, जिसके कारण क्षेत्रों के लोगों को पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. सुचना प्राप्त होने के बाद डा. अजय ने मोहरदा जलापूर्ति योजना का मुआयना किया. जुस्कों के पदाधिकारियों से बात की एवं जल्द पाइप लाईन को दुरुस्त करने को कहा ताकि क्षेत्र के लोगों को पानी मिल सके. पदाधिकारियों ने डा. अजय को आश्वासन दिया है कि आज शाम तक एक पाइप की मरम्मत कर दी जाएगी और बाकी दो पाइपों की मरम्मत सोमवार तक कर दी जाएगी.

यह भी पढ़े : बन्ना गुप्ता ने किया पूर्णिमा नीरज सिंह एवं अजय दुबे के लिए चुनाव प्रचार

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

डा. अजय ने कहा कि किसी को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वे मुझसे संपर्क कर सकते हैं और मैं पानी टैंकर की व्यवस्था करवा दूंगा. उन्होंने कहा कि मोहरदा जलापूर्ति योजना में बहुत सुधार की आवश्यकता है. इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर मेरी पहली प्राथमिकता बस्तियों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है. इसके लिए योजना बनाकर कार्य किया जाएगा ताकि एक निश्चित समय में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---