Dr Abhishek Child Care

चक्रवात तूफान फेंगल के असर से कोल्हान में बारिश, बढ़ेगी ठंड, चार दिसम्बर तक रहेगा असर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
चक्रवात तूफान फेंगल के असर से कोल्हान में बारिश
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : चक्रवात तूफान फेंगल का असर झारखंड में भी देखने को मिला। जमशेदपुर समेत कोल्हान में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे। सूर्य बादलो के पीछे छुपा रहा। इससे दिन के तापमान में तेजी से गिरावट देखी गई। ठंड बढ़ गई। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवात तूफान फेंगल के असर से झारखंड खासकर दक्षिणी झारखंड यानी कोल्हान में असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े : सरयू राय ने मानगो ट्रैफिक जाम को लेकर फिर की उपायुक्त से बात

इसका असर अगले 4 दिसंबर तक देखने को मिलेगा।आकाश में बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश होने का भी अनुमान है, जबकि 5 दिसंबर से मौसम साफ होते ही ठंडी हवाएं झारखंड की ओर बढ़ेगी। इससे तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड और बढ़ेगी। दिन का तापमान घटेगा जबकि रात का तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है

1 दिसंबर का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज की गई जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम है। यहां 24 घंटे में 5 डिग्री की गिरावट हुई है, वहीं न्यूनतम तापमान 17. 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। यहां 24 घंटे में 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जबकि आद्रता यानी हवा में नमी की मात्रा 76% एवं न्यूनतम 37% दर्ज की गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator