केजरीवाल जवाब दें की क्या मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में 2100 रुपया मासिक देने का कोई कैबिनेट प्रस्ताव पास हुआ है या नहीं ?- वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
केजरीवाल जवाब दें की क्या मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में 2100 रुपया

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की हम दिल्ली के उपराज्यपाल के द्वारा महिला सम्मान योजना के नाम पर महिलाओं का डाटा एकत्र कर निजी कम्पनियों को सौंपे जाने की शिकायकतों की जांच के आदेश का स्वागत करते हैं और आवश्यकता होगी तो जांच में सहयोग भी देंगे।

यह भी पढ़े : मइयां सम्मान समारोह कार्यक्रम रद्द, नहीं कर पाएंगे योजना की राशि का ऐलान

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों को पिछले 10 सालों से सिर्फ झूठ परोसने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आज तक अपनी किसी भी वायदों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि अरविंद केजरीवाल जवाब दो, क्या मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में 2100 रुपया देने का कोई कैबिनेट प्रस्ताव पास हुआ है या नहीं?

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पंजाब में सरकार बनने से पहले महिलाओं को 1000 रुपये देने का वायदा किया था लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया, क्यों? यह झूठ की, मक्कारी की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम पर महिला सम्मान योजना के नाम पर पूरी दिल्ली से डाटा इकट्ठा किया जा रहा है जबकि खुद मुख्यमंत्री को भी नहीं पता है कि इसका कैबिनेट नोट आया है या नहीं। पिचले दस सालों से महल में आराम करते रहे तो उस वक्त महिला सम्मान कहां चला गया लेकिन आज दिल्ली में चुनाव आया है तो उन्हें महिला सम्मान याद आ रहा है।

सचदेवा ने कहा कि चुपचाप बिना ज्यादा प्रचार महिलाओं का सम्मान कैसे करना है यह भाजपा की सरकार से अरविंद केजरीवाल को सीखना चाहिए। छतीसगढ़ में अगर महतारी शक्ति ऋण योजना के माध्यम से तो मध्यप्रदेश में लाडली योजना से, हरियाणा में लाडो के नाम से तो महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना के माध्यम से महिलाओं का सम्मान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाओं को महिला सम्मान देने का काम अगर कोई सरकार करेगी तो वह भाजपा की सरकार करेगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संजीवनी योजना के बारे में खुद दिल्ली सरकार के स्वास्थ विभाग द्वारा कह दिया गया कि यह कोई योजना ही नहीं है तो फिर आयुष्मान योजना को लागू करने में अरविंद केजरीवाल को क्या तकलीफ है। केजरीवाल के राजनीति द्वेष के कारण इसका लाभ दिल्लीवालों को नहीं मिल रहा है। दिल्ली को सिर्फ टूटी सड़के, गंदा पानी, भ्रष्टाचारी शीशमहल और ओवरफ्लो सीवर देने का काम केजरीवाल सरकार ने किया है।

सचदेवा ने कहा कि अगर दिल्ली की महिलाओं के साथ साईबर क्राइम होता है तो उसके इकलौते जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल होंगे जिन्होंने संजीवनी के नाम पर महिलाओं के निजि डाटा लेने का जुर्म किया है। आज थानों में दिल्ली की औरते शिकायत कर रही है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बैंक के डिटेल ले लिए और मोबाइल नंबर में आया ओ.टी.पी. लेने का काम किया है और लगता है एक डिजिटल फ्रॉड की तैयारी कर रहे हैं। 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---