Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

INDIA गठबंधन को खत्म कर देना चाहिए, इसमें न एजेंडा और न कोई लीडरशीप; दिल्ली चुनाव से हमारा लेना-देना नहीं  – उमर अब्दुल्ला

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
INDIA गठबंधन को खत्म कर देना चाहिए
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को इंडिया अलायंस खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इसको लेकर कोई बैठक नहीं हुई है। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए। इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशीप।दिल्ली चुनाव को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि दिल्ली में क्या चल रहा है। इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि दिल्ली चुनाव से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। जो पार्टी वहां मौजूद हैं वो तय करें कि बीजेपी का मुकाबला किस बेहतर तरीके से किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : केजरीवाल का पीएम को पत्र, दिल्ली के जाट समाज को भी केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल किया जाए

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अशोक गहलोत बोले- AAP हमारी विपक्षी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में AAP हमारी विरोधी है। केजरीवाल जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं कि उनकी पार्टी दोबारा चुनाव जीतेगी। इस बयान पर केजरीवाल ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का सीक्रेट गठबंधन उजागर हो गया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव में केजरीवाल के पैंतरे और गणित अलग होता है।

केजरीवाल ने कहा- सच्चाई बताने के लिए गहलोत जी को धन्यवाद

केजरीवाल ने कहा- गहलोत जी, आपने साफ कर दिया कि दिल्ली में AAP कांग्रेस का विपक्ष है। भाजपा पर आप चुप रहे। लोगों को भी यही लग रहा था कि कांग्रेस के लिए AAP विपक्ष है और बीजेपी पार्टनर है। अभी तक आप दोनों के बीच ये सहयोग चोरी-छिपे था। आज आपने इसे सार्वजनिक कर दिया। इस स्पष्टीकरण के लिए दिल्ली की जनता की और से धन्यवाद।

AAP के साथ 3 पार्टियां, कांग्रेस के साथ कोई नहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना UBT का सपोर्ट मिल चुका है। केजरीवाल ने दोनों नेताओं को समर्थन के लिए शुक्रिया कहा है। शिवसेना UBT नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले प्रोजेक्ट लॉन्च किए और फिर 5 साल कुछ नहीं किया। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator