Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

संविधान गौरव अभियान के तहत 24 जनवरी को भाजपा जमशेदपुर महानगर करेगी जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय होंगे मुख्यातिथि

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
संविधान गौरव अभियान के तहत 24 जनवरी को भाजपा जमशेदपुर जिला स्तरीय गोष्ठी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा 15 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न जिलों में गोष्ठियों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, आगामी 24 जनवरी को भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय जमशेदपुर महानगर की गोष्ठी को संबोधित करेंगे। इसके निमित्त मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में संविधान गौरव अभियान के तहत आयोजित होने वाले गोष्ठी की सफलता को लेकर भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के जिला टोली के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रस्तावित गोष्ठी को व्यापक रूप से सफल बनाने एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विचार विमर्श कर रणनीति बनाई गई। बैठक में सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गई और अभियान को और तेज कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया गया।

यह भी पढ़े : राउंड टेबल इंडिया ने जमशेदपुर में लाए बदलाव: शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य सेवा को दी प्राथमिकता

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की जानकारी लेते हुए इसकी समीक्षा की। वहीं, उन्होंने बताया कि भारत के संविधान को निर्मित हुये 75 वर्ष हो रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा द्वारा संविधान के महत्वपूर्ण गौरव अभियान को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय दोपहर 3 बजे बिष्टुपुर स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में संविधान गौरव अभियान के तहत विचार गोष्ठी को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों का जन-जन तक लेकर जाना है। संविधान गौरव अभियान के द्वारा श्रद्धेय बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को स्मरण करके उनको श्रद्धासुमन अर्पित करना है। उन्होंने बताया कि संविधान गौरव अभियान की सफलता में भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुटे हैं। गोष्ठी में सांसद एवं विधायकगण भी मौजूद रहेंगे।

बुधवार को जमशेदपुर आएंगे क्षेत्रीय संगठन महामंत्री: भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी बुधवार को जमशेदपुर आएंगे, जहां वे साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से संविधान गौरव अभियान के संयोजक पवन अग्रवाल, जिला सदस्यता प्रभारी डॉ राजीव कुमार, सदस्यता सह प्रभारी संतोष ठाकुर, मंटू चरण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, मंत्री पप्पू सिंह, मिली दास, शांति देवी, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा (काली), कार्यालय मंत्री सुबोध झा, मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश, सह संयोजक किशोर ओझा, आईटी सेल प्रभारी बिनोद सिंह, सह प्रभारी कौस्तव राय, उज्वल सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचिराम बाउरी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रमेश बास्के, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष परेश कुमार मुखी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator