Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सोनार समाज द्वारा शहर में पहली बार सामूहिक विवाह ,11 फरवरी को मेंहदी एवं 12 फरवरी को ग्यारह जोड़ियों के हाथ पीले होंगे

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सोनार समाज द्वारा शहर में पहली बार सामूहिक विवाह
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आगामी 11 एवं 12 फरवरी को कन्नौजिया सोनार समाज के लोगों का जुटान होगा,पूरे भारत वर्ष से समाज के लोग 11 एवं 12 फरवरी को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। उक्त बातें राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के राष्ट्रीय प्रमुख रंजीत कुमार बर्मन,राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बर्मन एवं राष्ट्रीय महासचिव आनंद बर्मन ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने कहा कि लौहनगरी जमशेदपुर में पहली बार सोनार समाज के लोगों का जुटान एवं 11 जोड़ियों को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। जुगसलाई के सेवा सदन रोड स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर प्रांगण एवं महेश्वरी धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़े : RKFL कंपनी के मनमानी के ख़िलाफ़ 80 मजदूरों ने ईचागढ़ समाधान कार्यालय में मदद की गुहार लगाई

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस मौके पर विभिन्न राज्यों एवं जिला से आये वर-वधू पक्ष के लोगों के लिए निःशुल्क रहने एवं भोजन की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को संध्या 6.00 बजे मेंहदी एवं संगीत कार्यक्रम होगा एवं दूसरे दिन 12 फरवरी को सुबह 10.00 बजे से बारात भ्रमण के उपरांत वरमाला एवं पंडित-समूहों द्वारा शादी संपन्न कराया जायेगा। संध्या में विदाई होगी जिसमें नव दंपत्तियों को घर बसाने हेतु लगभग सभी सामग्री उपहार सहित प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह पांचवां सामूहिक विवाह समारोह है, इससे पूर्व रांची,आसनसोल, देवघर एवं पटना में सामूहिक विवाह हो चुका है।

इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के द्वारा समाज में कई तरह के सामाजिक कार्य किये जाते हैं, जिसमें नेत्र जांच,रक्तदान,सहित महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु सहयोग किया जाता है। इस मौके पर रंजीत कुमार बर्मन एवं अजय बर्मन तथा राष्ट्रीय महासचिव आनंद बर्मन सहित रां. महासचिव किशोर कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष सुजीत वर्मा,शिव शंकर प्रसाद,शंकर लाल वर्मा,पप्पु कुमार वर्मा (अनमोल),चन्दन वर्मा, उदय वर्मा, डोमन वर्मा, जगदीप प्रसाद, योगेंद्र वर्मा आदि काफ़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम:

दिनांक 11.02.2025

संध्या 3.00  बजे संबोधन एवं वार्षिक प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

संध्या 6.00 मेंहदी एवं संगीत कार्यक्रम

दिनांक 12.02.2025

सुबह 10:00 बजे बारात भ्रमण।

दोपहर 11.30 बजे द्वार पूजा एवं वरमाला

दोपहर 12.30 बजे से विवाह कार्यक्रम

संध्या 5.00 बजे विदाई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator