Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

वित्तीय समावेशन के प्रमुख संकेतकों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
वित्तीय समावेशन के प्रमुख संकेतकों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आज दिनांक 18 फरवरी 2025, मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में वित्तीय समावेशन के प्रमुख संकेतकों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में वित्तीय सेवा विभाग, नई दिल्ली के अवर सचिव जॉय सक्सेना की उपस्थिति रही। बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार जी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

यह भी पढ़े : दिल्ली भगदड़- तीन सरकारी बयान, उलझी जांच:पुलिस बोली- दो ट्रेनों के मिलते-जुलते नाम से भ्रम हुआ, रेलवे बोला- एक व्यक्ति के फिसलने से स्थिति बिगड़ी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बैठक की शुरुआत जिला योजना पदाधिकारी मृत्युंजय जी द्वारा जॉय सक्सेना का गुलदस्ता और शाल भेंट कर स्वागत करने से हुई। इसके पश्चात जॉय सक्सेना जी की अनुमति से अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा बैठक की शुरुआत की गई। बैठक के दौरान आकांक्षी जिले के प्रदर्शन का विस्तृत विवरण डीडीएम नाबार्ड जस्मिका बास्के, सभी बैंकों के समन्वयकों तथा जिले के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। बैठक में सिलसिलेवार ढंग से सभी वित्तीय संकेतकों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जॉय सक्सेना जी ने कुछ बैंकों, विशेषकर बंधन बैंक और इंडियन बैंक, को आधार सीडिंग में अपना योगदान प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया। जिले के विभिन्न श्रेणियों में प्रदर्शन लक्ष्य के अनुपात में बेहतर पाया गया। प्रमुख उपलब्धियाँ निम्नलिखित रहीं: जन धन खातों में आधार सीडिंग 90% (कुल 8,87,368 खातों में), ऑपरेटिव CASA 113%, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) 179%, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) 128% और अटल पेंशन योजना (APY) 213%।

जॉय सक्सेना ने जिले के प्रदर्शन की सराहना करते हुए अन्य वित्तीय संकेतकों में और अधिक सुधार करने पर बल दिया। उन्होंने बैंकों और प्रशासन को मिलकर वित्तीय समावेशन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु निर्देशित किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator