Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने मानगो में किया दौरा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सरयू राय के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने मानगो में किया दौरा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मानगो, देशबंधु लाईन और नित्यानंद काॅलोनी का दौरा किया। दौरे में पाया कि देशबंधु लाइन का नाला कचरों से भर गया था जिसके कारण क्षेत्र के नागरिकों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि विगत 5 वर्षों से इसकी सफाई नहीं हुई है। बरसात में तो इसकी स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। लोगों ने बताया कि इस बारे में पहले भी शिकायत की गई लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। नागरिकों ने खुशी जाहिर की कि इसकी एक सूचना पर विधायक सरयू राय ने मामले को गंभीरता से लिया और अपने प्रतिनिधिमंडल को भेजा।

यह भी पढ़े : बर्मामाइंस कमेटी ने ज्योति सिंह मठारू को सम्मानित किया

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

राय ने इस मामले को एक्स पर ट्वीट कर उपायुक्त के संज्ञान पर लाया और इसकी वृहद संरचना तैयार कर इसका स्थायी समाधान के लिए मानगो नगर निगम को निदेशित करने के लिए कहा कि इसका स्थायी समाधान हो। जिसके पश्चात मानगो नगर निगम के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में तत्काल पूरे नाले की सफाई प्रारंभ कर दी। विधायक सरयू राय ने इस बारे में अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया इसका पूर्ण सफाई के पश्चात इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द होना चाहिए। अधिकारियों ने आस्वस्त किया कि शीघ्र ही इसका स्थायी समाधान कर लिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में आशुतोष राय, नीरज सिंह, पप्पु सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, संतोष भगत, पिंटु सिंह, विनोद सिंह, बीरू कुमार, रोहन कुमार, मुकेश सिंह, आकाश साह आदि मौजुद थे वहीं मानगो नगर निगम पदाधिकारियों में सहायक नगर आयुक्त अरविंद अग्रवाल और आकीब जावेद, सहायक अभियंता मयंक मिश्रा और संतोष कुमार, सिटी मैनेजर निशांत कुमार, कनीय अभियंता सुबोध कुमार और महेश कुमार मौजुद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator