दुनिया बड़े ही अजब-गजब रहस्यों से भरी पड़ी है।

इस धरती पर हर जगह दिन और रात होते हैं कई देशों में दिन और रात (Day and Night Time) का समय अलग होता है।

पर एक ऐसी जगह भी है जहां दिन नहीं होता और रात नहीं होती।

अमेरिका के अलास्का में एक छोटा का शहर है, जिसका नाम है उटकिआगविक.

यहाँ 2-2 महीने तक सूर्योदय ही नहीं होता।

रात में ही लोग अपने काम करते हैं, दफ्तर जाते हैं, बच्चे स्कूल जाते हैं, सब कुछ रात में होता है।

इस दौरान सूर्य क्षितिज (Horizen) के नीचे रहता है, जिससे पूरा दिन अंधेरा रहता है।