Dr Abhishek Child Care

जमशेदपुर में संथाली सिनेमा का ग्रैंड प्रीमियर: “होक रेयाक लड़ाई” 13 अप्रैल को होगा रिलीज़

By Riya Kumari

Published :

Follow
"Hok Reyak Ladai" will be released on April 13
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बहुत दिनों के बाद जमशेदपुर में संथाली सिनेमा का ग्रैंड प्रीमियर कार्यक्रम तय किया गया है। इस फिल्म का नाम “होक रेयाक लड़ाई” है, जो चुनु फिल्म के बैनर तले बनी है। इसमें मुख्य भूमिका दुमका के परितोष सोरेन और उड़ीसा की उर्मिला मारंडी निभा रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक दशरथ हांसदा हैं, जो खुद भी इसमें अभिनय कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : सिंहभूम चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर कोल्हान में रक्षा क्षेत्र से जुड़े उत्पादों के निर्माण की संभावना तलाशी।

इस फिल्म का प्रीमियर 13 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे सुंदरनगर के पटेल बगान स्थित व विकास भारती में किया जाएगा। इस प्रीमियर में मुख्य अतिथि के रूप में किसी सामाजिक व्यक्ति को आमंत्रित करने का विचार किया गया है। यह फिल्म एक बार फिर जमशेदपुर में सिनेमा के माहौल को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रही है।

संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से फिल्म के सह-निर्माता रमेश हांसदा ने बताया कि झारखंड सरकार संथाली सिनेमा और झारखंडी सिनेमा पर ध्यान नहीं दे रही है, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। निर्माता अपने स्तर पर ही फिल्म निर्माण और प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के नकारात्मक रवैये के कारण सिनेमा कलाकारों को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।

आम लोगों से अपील की गई है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस सिनेमा को देखने आएं और राज्य में सिनेमा कला को बढ़ावा देने में सहयोग करें।

आज के संवाददाता सम्मेलन में दशरथ हांसदा, गंगा रानी थापा, राखल सोरेन, श्रीचंद बके, मार्शल हांसदा, चंपई मुर्मू आदि उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator