झारखंडवासियों को कल 1 मई से लगेगा 440 वोल्ट का झटका

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand residents will get a 440 volt shock from tomorrow, 1st May

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड के लोगों को 440 वोल्ट का करंट लगने वाला है। बिजली की नयी टैरिफ की घोषणा 30 अप्रैल को कर दी जायेगी। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने इसकी तैयारी कर ली है। टैरिफ एक मई से प्रभावी हो जायेगा। दरअसल, जेबीवीएनएल ने झारखंड के घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर में प्रति यूनिट दो रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। वर्तमान में शहरी क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट है, जिसे 8.65 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया है।

यह भी पढ़े : गुजराती स्कूल के सचिव के बजाय ट्रस्टी को बिजली बिल भेजा , सुधीर कुमार पप्पू ने टाटा स्टील को लीगल नोटिस भेजा

Sunrise Enclave

वहीं, फिक्सड चार्ज भी 100 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव दिया गया था। जेबीवीएनएल के टैरिफ प्रस्ताव पर आयोग द्वारा जनसुनवाई की प्रक्रिया मार्च में ही पूरी कर ली गयी थी।पिछले दो वर्ष में टैरिफ में बढ़ोतरी नहीं की गयी थी। इस वर्ष बिजली टैरिफ में 50 पैसे से लेकर एक रुपये प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मासिक फिक्सड चार्ज भी 20 से 30 रुपये तक बढ़ोतरी संभव है। 200 यूनिट तक इस्तेमाल करने वाले पर इसका असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त है।

200 से 400 यूनिट तक इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर कुछ असर पड़ेगा। हालांकि, उन्हें राज्य सरकार द्वारा दो से तीन रुपये प्रति यूनिट तक सब्सिडी दी जाती है। 400 यूनिट से अधिक का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता पर सबसे ज्यादा टैरफ का असर पड़ेगा। उन्हें किसी प्रकार की सब्सिडी या छूट नहीं दी जाती है। 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट