Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सीतारामडेरा एवं साकची पूर्वी मंडल क्षेत्रों में विधायक निधि से स्वीकृत पांच विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई दिशा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
पांच विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को सीतारामडेरा एवं साकची पूर्वी मंडल क्षेत्र में विधायक निधि से स्वीकृत विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव सहित बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : गोकुल नगर में सरयू राय ने स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का किया शुभारंभ

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस दौरान क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं का भी जायजा लिया गया और भावी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। विधायक पूर्णिमा साहू ने सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत बाबूडीह स्थित आदिवासी कब्रिस्तान में कुल ₹21,78,200.00 की लागत से शौचालय, गार्ड रूम एवं पाथवे के निर्माण कार्य तथा साकची पूर्वी मंडल अंतर्गत नेहरू कॉलोनी में कुल ₹15,14,300.00 की लागत से आरसीसी नाली, पीसीसी पथ और पेवर्स ब्लॉक के अधिष्ठापन कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और जनसरोकार से जुड़ी सभी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी चरणबद्ध तरीके से विकास योजनाओं को गति दी जाएगी।

इस दौरान रंजीत सिंह, अरुण मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, मिथिलेश साव, रिक्की राज सिंह, हेमंत साहू धनराज गुप्ता, कृष्णा शर्मा, लख्खी कौर, अरुण, पिंटू त्रिपाठी, अंकित मोदी, प्रकाश ठाकुर, जयराज रजक, बबलू खालखो समेत अन्य मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator