Dr Abhishek Child Care

राज्य के चार विवि में कुलपति पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित, योग्य उम्मीदवार कर सकते है आवेदन

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर समेत राज्य के चार प्रमुख विश्वविद्याालयों में कुलपति [वीसी] के पद पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इसे लेकर आवेदन आमंत्रित करने को लेकर आवेदन आमंत्रित किया गया है।

राज्यपाल के आदेश के बाद राजभवन सचिवालय द्वारा विज्ञापन जारी कर 25 मई तक आवेदन मांगी गई है। जारी विज्ञापन में कुलपति पद के लिए रांची विश्वविद्यालय, महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची और झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रिजल्ट होगा जारी

कुलपति के पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड विश्वविद्यालय अधिनियम-2000 संशोधित अद्यतन एवं यूजीसी विनियम-2018 के तहत योग्य प्रोफेसर आवेदन दे सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एकेडमिक और प्रशासनिक रूप से योग्य होना आवश्यक है। आवेदन करने के लिए निर्धारित वेबसाइट व चांसलर पोर्टल पर विस्तृत जानकारी दी गई है। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator