Advertisement 1
Advertisement 2

ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के छात्रों का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By Riya Kumari

Published :

Follow
Xavier Public School
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : आज घोषित हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परिणामों में ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं में अभिषेक दत्ता ने 90% अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। अभिषेक ने प्योर साइंस  से पढ़ाई की थी और पूरे वर्ष अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से शिक्षकों का विश्वास जीता।

यह भी पढ़े : सीबीएसई 12th रिजल्ट जारी, साइंस में किन पाठ्यक्रमों में एडमिशन ले सकते है

12वीं के अन्य टॉपर्स इस प्रकार हैं:

  • द्वितीय स्थान: अभय अग्रवाल
  • तृतीय स्थान: सुमित शर्मा
  • चतुर्थ स्थान: डॉली डॉल्फिन
  • पंचम स्थान: श्रेया प्रसाद

कक्षा 10वीं में 88% अंकों के साथ रोहित दास ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया और स्कूल टॉपर बने।

10वीं के अन्य टॉपर्स इस प्रकार हैं:

  • द्वितीय स्थान: नंदिनी कुमारी
  • तृतीय स्थान: अनामिका कुमारी
  • चतुर्थ स्थान: अभिनव शर्मा
  • पंचम स्थान: रूही तिवारी

इस उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन ने सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator