एआईएफएफ अंडर-15 जूनियर लीग फाइनल राउंड की शुरुआत, बेंगलुरु एफसी और ईस्ट बंगाल ने की गोलों की बरसात

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: एआईएफएफ अंडर-15 जूनियर लीग 2024-25 के फाइनल राउंड की शुरुआत शुक्रवार को जबरदस्त अंदाज़ में हुई, जिसमें बेंगलुरु एफसी और ईस्ट बंगाल ने गोलों की बारिश कर शानदार जीत दर्ज की।
बेंगलुरु एफसी ने आरकेएम फुटबॉल अकादमी को 22-0 से रौंद दिया, जो टूर्नामेंट के सबसे बड़े स्कोरों में से एक है। श्रेयस पाटिल, ऋषिकेश चरण और अर्विद्रियन लाटो ने हैट्रिक लगाई और विपक्षी डिफेंस को पूरी तरह धराशायी कर दिया।

वहीं, ग्रुप ए के एक अन्य रोमांचक मुकाबले में ईस्ट बंगाल ने रिलायंस फाउंडेशन यंग चैंप्स को 6-4 से हराया। सिसिर सरकार की हैट्रिक और अंतिम मिनटों (88वें और 90+1वें) में आए दो गोलों ने कोलकाता की टीम को जीत दिलाई। मुंबई सिटी एफसी ने श्रीनिधि डेक्कन एफसी को 3-0 से हराया, जबकि एफसी गोवा ने मोहन बागान सुपर जायंट्स को 2-1 से कड़े मुकाबले में पराजित किया।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement


जमशेदपुर एफसी अंडर-15 अपनी फाइनल राउंड की शुरुआत 17 मई, शुक्रवार को शाम 4 बजे फुटबॉल फॉर चेंज अकादमी के खिलाफ जेडीआर टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में करेगी। रेड माइनर्स क्वालीफाइंग राउंड में अजेय रहे, तीन में तीन जीत हासिल कर ग्रुप टॉपर बने थे। टीम ने कुल 16 गोल किए और सिर्फ 2 गोल खाए, जो उनकी संतुलित आक्रमण और रक्षण शैली को दर्शाता है। ग्रुप सी में एक अन्य मुकाबले में पंजाब एफसी का सामना सुबह मिनेर्वा अकादमी से होगा। राजस्थान यूनाइटेड एफसी और एफसी मद्रास के बीच भिड़ंत फ्लैटलैट ग्राउंड में होगी, वहीं दिन के अंतिम मुकाबले में किकस्टार्ट एफसी कर्नाटका का सामना पीएफसी केरल से होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---