---Advertisement---

अगले 3 घंटे में इन जिलों में वज्रपात, आंधी और बारिश का अलर्ट

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Alert of thunderstorm, storm and rain

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड के कई जिलों में अगले 1 से 3 घंटें में इन जिलों के कई इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। कई जगह बारिश हो सकती है। तेज हवा भी चल सकती है। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है। इसे लेकर तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े : झारखंड से बिहार भेजी जा रही नकली शराब, पुलिस ने 680 बोतल पकड़ा

इन जिलों में असर

मौसम केंद्र के मुताबिक पुर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, लोहरदगा, चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, गुमला, रांची, देवघर, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा जिले के कुछ भागों में वज्रपात की आशंका है।

इसका रखें ख्‍याल

अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सु‍रक्षित स्‍थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---