Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड का एक ऐसा ऐतिहासिक मंदिर जिसने क्रिकेटर एमएस धोनी की बदली किस्मत

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क : झारखंड का एक ऐसा ऐतिहासिक मंदिर जिसने क्रिकेटर एमएस धोनी की किस्मत बदल दी। भारतीय क्रिकेटर जब अपने होमटाउन यानी रांची आते हैं तो बिना इस मंदिर में दर्शन के कोई भी काम शुरू नहीं करते। मान्यता है की यहां आने वाले हर श्रद्धालु की मनोकामना मां देवड़ी पूरी करती है। आज हम इसी मंदिर के बारे में आपको बताने वाले हैं। झारखंड प्रदेश पुराने मंदिरों,ऐतिहासिक स्थलों,पहाड़ों और झरनों से समृद्ध राज्य है।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी, किसी भी अदालत को ‘निचली अदालत’ कहना संविधान के मूल्यों के विरुद्ध

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इसकी हरियाली आभा और शांत वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां मौजूद हर पर्यटन स्थल का इतिहास और महत्व है,जो इन्हें पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध करता है। हर साल हजारों लोग झारखंड के मंदिरों में घूमने और भगवान के दर्शन करने आते हैं। अगर आप भी झारखंड में मंदिर दर्शन करने आ रहे हैं,तो मां देवड़ी मंदिर रहेगा आपके लिए खास।देवड़ी मंदिर झारखण्ड की राजधानी रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर तमाड़ में स्थित प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर देवी मां दुर्गा को समर्पित है। यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र मां दुर्गा की 700 वर्ष पुरानी मूर्ति है. देवड़ी मंदिर में भक्त जन 16 भुजी मां दुर्गा की अराधना करते हैं।

देवड़ी मंदिर झारखण्ड में श्रद्धा का महत्वपूर्ण केंद्र और पर्यटन स्थल है। हर साल बड़ी तादाद में लोग यहां माता के दर्शन करने आते हैं। यह रांची के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है. इस लोकप्रियता का एक मुख्य कारण है,भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का देवड़ी मंदिर से खास लगाव। इस मंदिर की वास्तुकला शानदार है। मां के मंदिर में आकर लोग एक जुड़ाव महसूस करते हैं। यहां उन्हें आंतरिक और मानसिक शांति मिलती है। मान्यता है, मां दुर्गा से भक्त जो भी मनोकामना करते हैं,वो जरूर पूरी होती है। भक्त आस्था भाव के साथ मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं। लोगों का ऐसा विश्वास है कि मां अपने भक्तों के सारे कष्ट हर लेती हैं और उनपर अपनी कृपा बरसाती हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator