झारखंड बोर्ड 10वीं के टॉपर को मिलेगा लाखों इनाम, कौन बना टॉपर, जानें कितना मिलेगा इनाम

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

 सोशल संवाद, डेस्क: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने टॉपर की लिस्ट भी जारी कर दी है। मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : रोटी या गोली… पाकिस्तान की जनता को तय करना है, PM नरेंद्र मोदी

Sunrise Enclave

झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा गीतांजलि ने 98.6% अंक के साथ टॉप किया है। वहीं, सेकेंड टॉपर ऋतु कुमारी बनी हैं। उन्होंने 98.20% (496 अंक) हासिल किए हैं. तीसरा स्थान अमृता गुप्ता और पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से हासिल किया है, उनके 98.20% मार्क्स हैं. चारो टॉपर एक ही स्कूल की हैं।

झारखंड सरकार ने मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक खास योजना शुरू की है। झारखंड बोर्ड परीक्षा के प्रथम टॉपर को 3 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। दूसरे टॉपर को 2 लाख रुपये और तीसरे टॉपर को 1 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---