Dr Abhishek Child Care

झारखंड में प्री-मानसून की दस्तक, रांची समेत कई जिलों में बारिश और आंधी के आसार

By Riya Kumari

Published :

Follow
Pre-monsoon knocks in Jharkhand
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड में आज राजधानी रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिससे जलजमाव और लोगों को परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश का अनुमान जताया है, साथ ही आने वाले चार दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े : रांची सहित इन जिलों में अगले 3 घंटे में वज्रपात की चेतावनी, बारिश भी होगी

राजधानी रांची समेत राज्य के कई स्थानों पर आंधी के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरी। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। अगले चार दिनों के दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है।

झारखंड में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। प्री-मानसून की बारिश के कारण राज्य के तापमान में गिरावट आई है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में आंधी, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 10 जून से पहले राज्य में मानसून के आगमन का अनुमान जताया है और मानसून अपने सामान्य समय (एक जून) से एक सप्ताह पहले ही आ गया है। वहीं, विभाग ने 30 मई तक रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator