लौहनगरी के बेटी और कुरुक्षेत्र की उपायुक्त नेहा सिंह ने एक बार फिर पूरे प्रदेश का बढ़ाया मान

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क : जमशेदपुर की बेटी नेहा सिह अपने कामों से एक बार फिर लौह नगरी सहित पूरे प्रदेश को गौराविंत किया है। उन्हें अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उनके कार्यो के लिए विशेष तौर पर मुख्यमंत्री और योग गुरु स्वामी रामदेव के हाथों सम्मानित किया गया। वर्तमान में वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पोस्टेड है।

यह भी पढ़ें : सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका, मिलेगी 21000 सैलरी

Sunrise Enclave

हरियाणा कुरूक्षेत्र की उपायुक्त नेहा सिंह हरियाणा के टॉप चार उपायुक्तों में शामिल है। नेहा सिंह के तारीफ में यह बातें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कही है। मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नेहा सिंह की तारीफ करते हुए उनकी तारीफ में कई बातें कहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नेहा सिंह को प्रदेश के टॉप उपयुक्त में शामिल होने की बात कही।

आपको बता दे कि कुरूक्षेत्र की उपायुक्त नेहा सिह जमशेदपुर की बेटी है अपनी प्रारंभिक पढ़ाई उन्होंने जमशेदपुर से की है।
जमशेदपुर के मैंगो मून सिटी की निवासी नेहा सिंह
सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2014 के परिणाम में राज्य की टॉपर थी। उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 22वां रैंक मिला था। नेहा सिंह अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए कई बार उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---