डुमरी विधायक जयराम महतो की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, गाड़ी पर सवार सभी लोग घायल

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क:  डुमरी विधायक जयराम महतो के काफिले में चल रही स्कॉट गाड़ी (जे एच 10 सी एक्स 2808) कल रविवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना बलरामपुर-पुरुलिया के बीच हुई है. इस हादसे में गाड़ी पर सवार सभी लोग घायल बताये जा रहे हैं. हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

विधायक जयराम महतो ने बताया कल रविवार को चाईबासा से लौटते वक्त बलरामपुर से पुरुलिया के बीच यह हादसा हुआ. भारी बारिश के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. गाड़ी पर सवार सभी लोगों को हल्की चोटें आयी है. सभी घायलों का इलाज चल रहा है. सभी खतरे से बाहर है.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गाड़ी विधायक जयराम महतो की गाड़ी के ठीक आगे चल रही थी. गाड़ी के अनियंत्रित होते ही जयराम महतो की गाड़ी के ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. चालक की सूझबूझ से विधायक जयराम महतो सुरक्षित हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---