दिलीप जोशी क्या छोड़ रहे हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा ; असित कुमार मोदी ने किया खुलासा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
tarak mehta

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : तारक मेहता का उल्टा चश्मा को छोड़ रहे है दिलीप जोशी एसा पिछले कई दिनों से ये खबरें सामने आ रही हैं जिसपर अब प्रोड्यूसर असित मोदी ने चुप्पी तोड़ी।’तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगभग 16 सालों से अपने दमदार कंटेंट के ज़रिए लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है।

ये भी पढ़े : जादू की अंतरराष्ट्रीय दुनिया में सुहानी शाह को मिला ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ का पुरस्कार

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस शो का हर कलाकार दर्शकों के दिलों में बसा है। खासकर ‘जेठालाल’ यानी दिलीप जोशी, जिन पर प्रशंसक अपार प्यार बरसाते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से दिलीप जोशी को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही शो छोड़ने वाले हैं। अब शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

क्या जेठालाल TMKOC छोड़ रहे हैं?

दरअसल, असित कुमार मोदी ने अब शो और दिलीप जोशी को लेकर आ रही इन खबरों पर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैं अब इन बातों पर ज़्यादा ध्यान नहीं देता। क्योंकि शो को लेकर रोज़ कुछ न कुछ अफ़वाहें आती रहती हैं। अगर मैं सबको जवाब देने लगूँ, तो यह सिलसिला कभी खत्म ही नहीं होगा..”

कहानी को किसी एक किरदार के इर्द-गिर्द घुमाना मुमकिन नहीं है।

असित कुमार ने आगे कहा, ‘दिलीप इस शो में जेठालाल का किरदार निभाते हैं। वह पिछले कुछ दिनों से अपने निजी काम की वजह से ब्रेक पर थे। इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। कोई भी कहानी हमेशा एक ही किरदार के इर्द-गिर्द नहीं घूम सकती। लोग हमेशा पूरी कहानी जाने बिना ही निष्कर्ष निकाल लेते हैं, लेकिन मेरा ध्यान हमेशा कहानी को बेहतर बनाने पर रहता है।’

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, दिलीप जोशी के ‘तारक मेहता’ छोड़ने की अफवाह तब फैली जब वह शो के कई एपिसोड से गायब रहे। इसी दौरान शो में एक बार फिर भूतिया ट्रैक दिखाया गया। जिसमें गोकुलधामवासी एक बंगले में छुट्टियां मनाने जाते हैं और वहाँ उनका सामना चकोरी नाम की एक भूतनी से होता है। हालाँकि, बाद में सच्चाई सामने आती है और पता चलता है कि चकोरी कोई भूतनी नहीं बल्कि एक लड़की है। इसी भूतिया खेल की वजह से यह शो लगातार तीन हफ्तों तक टीआरपी चार्ट में नंबर वन बना रहा

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---