मेट्रो में दुपट्टा, साड़ी या बैग फसने पर नहीं होगी समस्या, DMRC का नया स्मार्ट सेफ्टी फीचर खुद लगा देगी ब्रेक

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में सफर करते है तो यह आपके लिए राहत की खबर हो सकती है। अक्सर भीड़भाड़ में चढ़ते-उतरते वक्त महिलाओं के दुपट्टे, साड़ियों, बैग की स्ट्रैप या यात्रियों के दूसरे सामान मेट्रो के दरवाजों में फंस जाते हैं और ली बार ये घटनाएं गंभीर हादसों में तब्दील हो जाती हैं. इन्हीं खतरों को टालने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) अब एक नया और आधुनिक सुरक्षा फीचर लेकर आया है।

यह भी पढ़ें : ट्रेनों की लेट लतीफी से सैकड़ों यात्री रोजाना हो रहे है परेशान

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

DMRC की ओर से शुरू किए गए इस सिस्टम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि मेट्रो ट्रेन के दरवाजे बंद होते समय अगर कोई वस्तु—जैसे कि बैग, दुपट्टा, साड़ी, बेल्ट या कपड़ा—दरवाजे के बीच फंसी हो, तो यह सिस्टम उसे तुरंत पहचान लेगा. जैसे ही सिस्टम को दरवाजों के बीच फंसी हुई किसी चीज का दबाव महसूस होगा, यह इमरजेंसी ब्रेक एक्टिवेट कर देगा. यानी ट्रेन तब तक आगे नहीं बढ़ेगी जब तक वो चीज दरवाजे से हट नहीं जाती.

DMRC ने फिलहाल एक ट्रेन में इस सुविधा का ट्रायल शुरू किया है. आने वाले समय में चार और ट्रेनों में यह सिस्टम लगाया जाएगा. इन ट्रेनों के प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण और फीडबैक लिया जाएगा. यदि यह सफल रहता है तो अन्य मेट्रो रूट्स और ट्रेनों में भी इसे लागू किया जाएगा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---