जेवियर पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से उन्हें शत्-शत् नमन

By Riya Kumari

Published :

Follow
Xavier Public School family pays its heartfelt tribute to him.

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई  के मल्टीपर्पस हॉल में झारखंड के महान जननायक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन जी के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा में विद्यालय के सभी शिक्षकगण, कार्यालय कर्मचारी, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अन्य उपस्थित जनों ने भाग लिया। सभा की शुरुआत शांति पाठ एवं एक मिनट के मौन से की गई, जिसमें सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौन व्रत के पश्चात सभी ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन की महान उपलब्धियों तथा समाज सेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।

यह भी पढ़े : झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार:श्रद्धांजलि के लिए विधानसभा में रखा गया पार्थिव शरीर

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

सभा में उपस्थित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी अपने-अपने विचार साझा किए और शिबू सोरेन जी के सरल जीवन, उच्च विचार और जनहित में किए गए कार्यों की सराहना की। इस श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से जेवियर पब्लिक स्कूल परिवार ने यह संकल्प लिया कि हम सब मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करेंगे और शिबू सोरेन के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---