---Advertisement---

झारखंड पुलिस में 23 हजार पदों पर जल्द आएगी वैकेंसी, युवाओं के लिए बेहतर मौका

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: अगर आप भी नौकरी की तलाश में है तो ये खबर आपके लिए है, युवाओं के लिए झारखंड पुलिस में 23 हजार पदों पर आने वाली है, वैकेंसी झारखंड पुलिस में कुल 82,277 पदों में से वर्तमान में 23673 पद रिक्त हैं। ये रिक्तियां पुलिस के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी से इंस्पेक्टर पद तक की हैं। राज्य सरकार के मुताबिक, सीधी भर्ती और प्रोन्नति के जरिए ये रिक्तियां भरी जानी हैं। पुलिस में चतुर्थवर्गीय, आरक्षी और दारोगा के तौर पर सीधी बहाली होती है। वहीं आरक्षी से जमादार, जमादार से दारोगा (50 प्रतिशत प्रोन्नति) और इंस्पेक्टर के रिक्त पद प्रोन्नति से भरे जाते हैं। इन रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार जल्द विभागों को अधियाचना भेजेगी।

राज्य सरकार ने झारखंड पुलिस में आरक्षी व आरक्षी के सभी समकक्ष पदों, मसलन उत्पाद सिपाही, कक्षपाल, वनरक्षी, होमगार्ड में आरक्षी के पदों पर संयुक्त भर्ती प्रक्रिया में संशोधन कर नई संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 का गठन किया है। राज्य सरकार के मुताबिक, नई नियमावली गठित किए जाने के बाद आरक्षी के पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन को रद्द कर दिया गया है। राज्य सरकार ने कैबिनेट में मंजूरी दी है।

जिसके अनुसार पूर्व आवेदकों को प्रथम संयुक्त भर्ती प्रक्रिया में शुल्क के साथ-साथ उम्रसीमा में छूट दी गई है। आरक्षी व समकक्ष पदों पर रिक्तयों को भरने के लिए राज्य सरकार अब अधियाचना भेजेगी। यह विषय अभी प्रक्रियाधीन है। हालांकि झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में लिखित परीक्षा का आयोजन होना है, इस परीक्षा प्रक्रिया के पूरी होने के बाद की रिक्तियों को नई संयुक्त भर्ती नियमावली के जरिए ही भरा जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---