सोशल संवाद/ डेस्क: झारखंड के कुख्यात अपराधी छोटू सिंह का यूपी के प्रयागराज में एनकाउंटर का गया, पुलिस को देखते ही करने लगा फायरिंग ak 47 से फायरिंग करने लगा, झारखंड निवासी छोटू कई हत्याओं और गंभीर मामलों में वांछित था। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वह प्रयागराज में बड़ी वारदात की फिराक में है। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर AK-47 से फायरिंग कर दी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में 23 हजार पदों पर जल्द आएगी वैकेंसी
आपको बात दें की प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित शिवराजपुर चौराहे के पास गुरुवार को हत्या के कई मामलों में वांछित अपराधी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि झारखंड के धनबाद का निवासी ‘हिस्ट्रीशीटर’ अपने एक साथी के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयागराज जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ की प्रयागराज इकाई की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए शिवराजपुर चौराहे के पास पहुंची। इस दौरान अभियुक्त आशीष रंजन वहां से गुजरा एसटीएफ ने उसे ललकारा तो उसने एके-47 राइफल और 9 एमएम पिस्तौल से एसटीएफ टीम पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। यश ने बताया कि इस गोलीबारी में एसटीएफ के तीन जवान जेपी राय, प्रभंजन और रोहित बाल-बाल बच गए। जवाबी गोलीबारी में रंजन को गोली लग गई. उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया।










