अश्लीलता के आरोप में फंसीं श्वेता मेनन, एर्नाकुलम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता मेनन मुश्किलों में घिरती दिख रही हैं। उनके खिलाफ अश्लील फिल्मों और विज्ञापनों में काम करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि मार्टिन मेनाचेरी की शिकायत पर एर्नाकुलम सीजेएम कोर्ट के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है।जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री श्वेता मेनन के खिलाफ आर्थिक लाभ के लिए अश्लील दृश्यों में काम करने का मामला दर्ज किया गया है। एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़े : जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ बनीं गांव की छोरी, महज 2 दिन में हो गईं बेहद बीमार

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

एर्नाकुलम सीजेएम कोर्ट के निर्देशों के बाद की गई कार्रवाई

मार्टिन मेनाचेरी की शिकायत पर एर्नाकुलम सीजेएम कोर्ट के निर्देशों के बाद यह कार्रवाई की गई। अश्लीलता निषेध अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अभिनेत्री पर लगे हैं ये आरोप

पुलिस ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि आरोपी ने आर्थिक लाभ के लिए फिल्मों और विज्ञापनों में नग्नता सहित कई दृश्यों का इस्तेमाल किया और सोशल मीडिया व अश्लील साइटों के ज़रिए इन दृश्यों का प्रचार करके पैसा कमाया।

शिकायत में यह कहा

शिकायतकर्ता ने शिकायत में श्वेता द्वारा अभिनीत गर्भनिरोधक कंडोम के विज्ञापनों और ‘रथिनीरवेदम’, ‘पलेरीमानिक्यम’ और ‘कालीमन्नु’ जैसी फिल्मों में अश्लील दृश्यों का मुद्दा उठाया है।

वह ‘बिग बॉस मलयालम सीज़न 1’ में हिस्सा ले चुकी हैं।

51 वर्षीय श्वेता मेनन एक अभिनेत्री, मॉडल और टीवी हस्ती रही हैं। उन्हें 1994 में फेमिना मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का ताज पहनाया गया था। उन्होंने मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम किया है। वह ‘बिग बॉस मलयालम सीज़न 1’ में भी नज़र आ चुकी हैं।

30 से ज़्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है

श्वेता 1997 में आई फ़िल्म ‘इश्क’ के गाने ‘हमको तुमसे प्यार है’ में डांसर थीं। इस फिल्म में अजय देवगन, काजोल, आमिर खान और जूही चावला मुख्य भूमिका में थे। अगले साल वह सलमान खान की फिल्म ‘बंधन’ में भी नज़र आईं। उन्होंने 30 से ज़्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है।

श्वेता मेनन ने दो शादियाँ की हैं

उनके निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड मॉडल बॉबी भोंसले से शादी की थी, लेकिन उनका तलाक हो गया। फिर उन्होंने 2011 में श्रीवलसन मेनन से दूसरी शादी की। उनकी एक बेटी है, जिसका प्रसव कैमरे में रिकॉर्ड किया गया था और इसे फिल्म कलीमन्नू में दिखाया गया था।

विवादों से भी रहा है काफ़ी नाता

श्वेता का नाम काफ़ी विवादों में रहा है। साल 2004 में एक फ़ैशन शो में उन पर देश के तिरंगे झंडे का अपमान करने का आरोप लगा था। उन्होंने तिरंगा पहनकर रैंप वॉक किया था।

श्वेता मेनन हिंदी फिल्में

मलयालम फिल्म से अभिनय की शुरुआत करने और फिर तेलुगु फिल्म में काम करने के बाद श्वेता ने ‘पृथ्वी’, ‘शिकारी’, ‘अशोका’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘हां मैंने भी प्यार किया है’, ‘वध’, ‘मकबूल’, ‘हंगामा’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट