Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

इंस्टाग्राम में आए तीन नए फीचर्स: रीपोस्ट, फ्रेंड्स टैब और लोकेशन-बेस्ड मैप शामिल

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : क्या आप भी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं? तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल मेटा ने इस ऐप को और भी ज्यादा सोशल और इंटरैक्टिव बनाने के लिए कई नए फीचर्स की घोषणा की है। नए अपडेट के बाद इंस्टाग्राम में तीन नए टूल ऐड किए गए हैं। इसमें रील्स और पोस्ट को रीपोस्ट करने की सुविधा, स्नैपचैट जैसा लोकेशन-बेस्ड मैप और रील्स में एक नया फ्रेंड्स टैब ऐड किया है जो आपको उन वीडियोस को ढूंढ़ने में मदद करता है जिन पर आपके दोस्त इंटरैक्ट कर रहे हैं। इन तीन नए फीचर्स के साथ, इंस्टाग्राम आपको अपने सर्कल के साथ जुड़े रहने में मदद करता है। आइए इन सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते है।

ये भी पढ़े : अब आवाज़ से कंट्रोल होंगे घर और कार के डिवाइस! Xiaomi का नया AI मॉडल हुआ लॉन्च

इंस्टाग्राम मैप

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मेटा ने इंस्टाग्राम के अंदर एक नया मैप जोड़ा है जो यह देखने का एक विज़ुअल तरीका है कि आपके दोस्त और पसंदीदा क्रिएटर कहाँ से पोस्ट शेयर कर रहे हैं। हाँ, आप अपनी आखिरी एक्टिव लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं। हालाँकि, लोकेशन शेयरिंग डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होती है और इसे बंद या चालू रखने का पूरा नियंत्रण आपके पास होता है। यानी, आप चुन सकते हैं कि कौन आपकी लोकेशन देख सकता है।

रील्स और पोस्ट रीपोस्ट करें

नए अपडेट के बाद, इंस्टाग्राम अब आपको अपनी प्रोफ़ाइल पर पब्लिक रील्स और फ़ीड पोस्ट रीपोस्ट करने की सुविधा भी दे रहा है। यह नया रीपोस्ट विकल्प आपको अपनी प्रोफ़ाइल में लाइक, शेयर और कमेंट विकल्पों के बीच में दिखाई देगा। इसमें आप रीपोस्ट करने के साथ-साथ एक छोटा सा नोट भी जोड़ सकते हैं।

बिल्कुल नया फ्रेंड्स टैब

पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि कुछ रील्स के अंदर उन लोगों की प्रोफ़ाइल दिल के आकार में दिखाई दे रही हैं जिनकी रील आपके दोस्त ने लाइक की है। अब इसे और बेहतर बनाने के लिए कंपनी एक नया फ्रेंड्स टैब भी लेकर आई है जहाँ आपको वो रील्स दिखाई देती हैं जिनसे आपके दोस्तों ने बातचीत की है। इस नए टैब से आप अपने करीबियों के बीच ट्रेंडिंग कंटेंट भी देख सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator