Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बिजली विभाग की लापरवाही, 28 वर्षीय लाइनमैन की मौत, अमित महतो ने मांगी 15 लाख मुआवज़ा और नौकरी

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: बिजली विभाग की लापरवाही से 11000 वोल्ट को लाइन ऑफ कर कार्य कर रहें सोनुआ प्रखंड के लोटापहाड़ गाँव के लाइनमैन श्याम सुंदर रजक की 1 अगस्त 2025 को चक्रधरपुर अंतर्गत बंदगाँव के लांडुपादा ग्रिड अंतर्गत लांडुपादा के आदिवासी टोला में उस समय 11000 वोल्ट इलेक्ट्रिक से शरीर झुलस गया जब अचानक बिजली विभाग के लापरवाही से ग्रिड से किसी लाइनमैन ने बिना जाँच किए, लाइन ऑन कर दिया l TMH जमशेदपुर में ईलाज के दौरान बीते कल 7 अगस्त कि शाम 28 वर्षीय श्याम सुंदर रजक की मौत हो गई l श्याम अपने पिछे 25 वर्षीय विधवा और परिवार को छोड़ गये, परिवार और क्षेत्र में मातम का माहौल छाया हुआ हैं l

घरवालों से सूचना मिलने पर देर शाम समाजसेवी अमित महतो TMH जमशेदपुर पहुँचकर 25 वर्षीय विधवा पुष्पा रजक और उनके परिवार से मिले और दुःख की घड़ी में साथ रहने की बात कही और बिजली विभाग, झारखंड सरकार से मांग किया हैं कि आश्रित परिवार को शव दाह-संस्कार के लिए 50 हज़ार रुपया, मुआवज़ा स्वरुप सरकार से 15 लाख रुपये, 90% सैलरी का विधवा को आजीवन पेंशन( सरकारी नियम अनुसार), लेवर सप्लाई करने वाले कंपनी Geetraj Engineering Pvt. Ltd. से मुआवज़ा स्वरुप 5 लाख रुपये और जीवन बीमा की राशि का मांग किया हैं।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

और कहा है कि अगर सरकार किसी भी शर्त से मुकरती हैं तो ग्रामीणों और परिजनों संग विजली विभाग के ऑफिस में धरना- प्रदर्शन करेंगें l मनोहरपुर विधानसभा के पूर्व आजसू पार्टी प्रत्याशी डॉ दिनेश चंद बोईपाई ने कहा पार्टी के सभी कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन का समर्थन करेंगें और ग्रामीणों संग आंदोलन के लिए तैयार हैं l मौके पर समाजसेवी मानिक महतो, आकाश रजक आदि मौजूद थे l

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator