सोशल संवाद/ डेस्क:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड के लिए कई बड़ी सड़क परियोजनाओं की घोषणा की है। इन परियोजनाओं के तहत राज्य में आधुनिक सड़क और हाईवे का निर्माण किया जाएगा, जिससे परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और यातायात में उल्लेखनीय सुधार होगा। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड को बड़ा तोहफा दिया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में कई ठिकानों पर NIA की रेड, AK-47 तस्करी को लेकर छापेमारी
गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि गोड्डा के साथ ही कई इलाकों में हजारों करोड़ रुपए खर्च करके सड़कें बनाने को स्वीकृति मिल गई है। अब इलाके के लोगों को अच्छी सड़कों की सहूलियत मिल जाएगी। इस मामले की जानकारी देते हुए निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी को धन्यवाद भी दिया।
सड़क के लिए 1500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा देवघर से हंसडिहा तक चार लेन की सड़क बनाई जाएगी, जिसमें 1700 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। दुबे ने बताया कि देवघर से मधुपुर तक चार लेन के साथ बाईपास बनाया जाएगा, जिसके लिए कुल 2500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। हंसडिहा के म्हारो मोड़ भाया नोनीहाट नया नेशनल हाईव बनाया जाएगा।
इन सड़कों से क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा, स्थानीय आवागमन सुगम होगा और आसपास के इलाकों के विकास को गति मिलेगी। साथ ही यह झारखंड में पर्यटन को भी बढ़ावा देंगे।








