---Advertisement---

झारखंड मजदूर युनियन बराईबुरु इकाई की बैठक, विजय 2 लौह अयस्क खादान को पुनः चालू कराने की मांग

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Vijay-2 Iron Ore Mine Closure

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा )/Vijay-2 Iron Ore Mine Closure: बड़बिल तहसील क्षेत्र से सटे झारखंड सीमावर्ती नोवमुंडी प्रखंड के बराईबुरु क्षेत्र अंतगर्त घाटकुड़ी स्थितटाटा स्टील संचालित विजय 2लौह अयस्क खादान की लीज अवधि 17अगस्त 2025को समाप्त होने के बाद से खादान कार्य पुरी तरह से बंद है,जिसके चलते आसपास के ग्रामीण इलाकों में रोजगार एवं परिवहन व्यवस्था पर व्यापक रूप से असर पड़ा है।

यह भी पढ़ें: पाक, अफगानिस्तान-बांग्लादेश से 2024 तक आए अल्पसंख्यक भारत में रह सकेंगे

बंद पड़े खादान को चालू कराने के लिए झारखंड मजदूर युनियन बराईबुरु ईकाई के सदस्यों ने एक बैठक कर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर केंद्रीय मंत्रालय तक को फरियाद करेगा। रणनीति के तहत बराईबुरु ईकाई के झारखंड मजदूर युनियन के दिनबंधू पात्रो ,दुलाल चंपिया, बागी चंपिया, गोसनार सोरेन आदि ने बुद्ववार को नोवमुंडी स्थित टाटा स्टील कंपनी के कार्यालय जाकर कंपनी के उच्च अधिकारियों को माँग पत्र सुपुर्द कर बंद पड़े खादान को खोलने की गुहार लगाई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---