Bingburu के हेंसा टोला में तीन दिन बाद जगी रोशनी, पूर्व पार्षद की पहल से मिला नया ट्रांसफार्मर

By Aditi Pandey

Published :

Follow
A new transformer was installed in Bingburu village

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: पोटका प्रखंड के चांदपुर पंचायत के Bingburu गांव स्थित हेंसा टोला में बीते 6 सितंबर को तेज बिजली कड़कने से ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके कारण ग्रामीणों को तीन दिनों तक अंधेरे में रहना पड़ा।

यह भी पढ़ें: NTTF, आर डी टाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट गोलमुरी ने मनाया इंजिनियर्स डे

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

9 सितंबर की सुबह ग्रामीणों ने इस समस्या की सूचना पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल को दी। करुणा मय मंडल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत बिजली विभाग के एसडीओ से संपर्क किया और ट्रांसफार्मर बदलने का अनुरोध किया।

मामले की गंभीरता को समझते हुए विभाग ने त्वरित कार्रवाई की और उसी दिन शाम तक नया ट्रांसफार्मर स्थापित करा दिया। ग्रामीणों ने तीन दिन बाद रौशनी मिलने पर राहत की सांस ली और पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---