Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

NEET UG Counselling 2025 राउंड 3 का शेड्यूल जारी, जानें पूरी डिटेल्स

By Aditi Pandey

Published :

Follow
NEET UG Counselling 2025 Round 3 schedule released
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने NEET UG 2025 की तीसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए है जो पिछले राउंड में सीट हासिल नहीं कर सके थे। राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन 29 सितंबर 2025 से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। आवेदन MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: IB ACIO Answer Key 2025 जारी: जानें डाउनलोड और चुनौती का आसान तरीका

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

NEET UG Counselling 2025 राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

  • आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • UG Medical Counselling सेक्शन पर क्लिक करें।
  • NEET UG क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें या नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें (NEET स्कोरकार्ड, फोटो आईडी, कैटेगरी सर्टिफिकेट आदि)।
  • कॉलेज और कोर्स विकल्प चुनें और चॉइस लॉक करें।
  • अंत में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

NEET UG Counselling 2025 राउंड 3 शेड्यूल

  • रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 29 सितंबर 2025
  • शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख: 5 अक्टूबर 2025 (दोपहर 3 बजे तक)
  • चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख: 5 अक्टूबर 2025 (रात 11:55 बजे तक)
  • चॉइस लॉकिंग: 5 अक्टूबर 2025 (शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक)
  • सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग: 6 से 7 अक्टूबर 2025
  • राउंड 3 रिजल्ट: 8 अक्टूबर 2025
  • रिपोर्टिंग: 9 से 17 अक्टूबर 2025

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ रखने होंगे:

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • NEET स्कोरकार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवास और डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • फोटो आईडी (आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्कैन हस्ताक्षर
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

किन सीटों पर होगी काउंसलिंग?

MCC द्वारा आयोजित यह काउंसलिंग देशभर की 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए की जाती है। इसके अलावा AMU, BHU, JMI और ESIC की सीटें भी इसी प्रक्रिया के तहत आती हैं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य छात्रों को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन दिलाना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator