Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Tejashwi ने CM नीतीश को बताया भ्रष्टाचार के धृतराष्ट्र, अब डबल इंजन सरकार जाने वाली है

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Tejashwi called CM Nitish the Dhritrashtra of corruption
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। प्रेस वार्ता की शुरुआत में तेजस्वी यादव ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार की घोषणाओं और वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाया।

यह भी पढ़ें: योगी बोले- बिना मांगे जहन्नुम का टिकट करा देंगे: लातों के भूत बातों से नहीं मानते

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

तेजस्वी ने कहा कि, 20 साल से मुख्यमंत्री रहने के बावजूद नीतीश कुमार के पास कोई ठोस विजन नहीं है। बिहार का कुल बजट 3 लाख 17 हज़ार करोड़ था, जिसमें जुलाई में 51 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट और फिर 20 हजार करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान लिया गया।

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकार के पास कुल 3 लाख 95 हजार करोड़ रुपए उपलब्ध हैं। उसमें से स्कीम के लिए 1 लाख 95 हजार करोड़ बचता है। लेकिन उसमें भी कई कमिटेड राशि है। ऐसे में राजस्व कितना आ रहा है और सरकार इसे बढ़ाने के लिए क्या कर रही है?

Tejashwi ने सीएम नीतीश को बताया भ्रष्टाचार के धृतराष्ट्र

तेजस्वी ने कहा कि, डबल इंजन की सरकार चुनाव के समय महिलाओं को रिश्वत दे रही है और यह रिश्वत प्रधानमंत्री के हाथों से दिलाई जा रही है। तेजस्वी ने नीतीश कुमार को ‘भ्रष्टाचार के धृतराष्ट्र’ बताते हुए कहा कि, राज्य में इंजीनियरों और अधिकारियों के घरों से करोड़ों रुपए बरामद हो रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
तेजस्वी ने यह भी कहा कि वे भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं की संपत्ति और काले धन को सार्वजनिक करेंगे।

डबल इंजन की सरकार जाने वाली है- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई से सितंबर के बीच 1 लाख 15 हजार करोड़ की घोषणाएं की। जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान 50 हजार करोड़ की नई घोषणाएं की है। उन्होंने पूछा कि अगर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की संयुक्त घोषणाओं को जोड़ दिया जाए तो यह राशि 7 लाख 8 हज़ार 729 करोड़ होती है- इतना पैसा आएगा कहां से? इसका स्रोत बताएं।

उन्होंने कहा कि, चुनाव से पहले की जा रही ये घोषणाएं जनता को भ्रमित करने के लिए हैं और “चुनाव खत्म होते ही सब गायब हो जाएंगी।” उन्होंने दावा किया कि “डबल इंजन की सरकार जाने वाली है।”

महिलाओं को अब 10 हजार देने पर पलटवार

महिला योजनाओं पर हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा, 20 साल में सरकार महिलाओं को अब 10 हज़ार रुपए दे रही है। अगर 20 साल का हिसाब लगाएं तो हर महीने सिर्फ 500 रुपए और हर दिन 1 रुपए ही मिले। क्या यह चतुराई नहीं?

तेजस्वी ने आगे कहा कि, हम लोग महिलाओं को आर्थिक मदद करेंगे। हम मां और बहनों के खाते में 2500 देंगे, जो वापिस नहीं लिया जाएगा। हम महिलाओं को सम्मान देंगे। बिहार में सबसे जायदा कोई डरा हुआ है तो सत्ता के लोग और अधिकारी हैं।

कई बार भ्रष्टाचार पर सवाल खड़ा किया, कोई कार्रवाई नहीं हुई- तेजस्वी

वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा की हम सत्ता में आएंगे तो अपने तरीके से काम करेंगे, हमारी अपनी योजनाएं हैं। हम लोगों ने कई बार भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़ा किया है। 2020 से हम सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। आज तक क्या हुआ, किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीएम साहब जवाब तो दें, हम चाहते है नीतीश कुमार जवाब दें।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सीएम को घेरा

तेजस्वी यादव ने सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि, CAG रिपोर्ट आई लेकिन सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। कई अधिकारियों के घरों से 13 करोड़, 12 करोड़ जलता हुआ कैश और करोड़ों की संपत्ति मिली, लेकिन कार्रवाई क्या हुई? 3 दिन पहले शिक्षा विभाग और वित्त विभाग के अधिकारियों के यहां करोड़ों बरामद हुए, लेकिन सरकार चुप है। उन्होंने सवाल किया कि CBI केवल विपक्ष के यहां ही क्यों जाती है? भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती?

अब जनता भ्रष्ट अधिकारियों को सबक सिखाएगी- तेजस्वी

तेजस्वी ने चेतावनी देते हुए कहा कि, जल्द ही हम जनता के बीच जाकर बताएंगे कि किन-किन मंत्रियों और अधिकारियों के पास कितना पैसा है और विदेशों में भी किसके पास कितनी संपत्ति है।
उन्होंने कहा, बिहार भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के टाइम बम पर बैठा है। अब जनता भ्रष्ट अधिकारियों को सबक सिखाएगी। सारी जानकारी मेरे पास है और सही समय पर इसे सामने लाया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator