21 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई “एक दीवाने की दीवानियत”, जो इस साल की सबसे चर्चित रोमांटिक फिल्मों में से एक बन गई है।

फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा है जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

फिल्म का निर्देशन मिलाप जवेरी ने किया है, जिन्होंने इसे एक इमोशनल और पैशनेट लव स्टोरी के रूप में पेश किया है।

रिव्यूअर रवि चौधरी ने फिल्म को 4.5 स्टार की रेटिंग देते हुए कहा “यह सच्चे रोमांटिक लोगों के लिए बनी फिल्म है।”

   हर्षवर्धन ने अपने इंटेंस और इमोशनल परफॉर्मेंस से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है।

सोनम की ग्रेस और नैचुरल एक्टिंग ने फिल्म में नया आकर्षण जोड़ा है उनका हर सीन दर्शकों को छू जाता है।

फिल्म का म्यूजिक पहले से ही चार्टबस्टर बन चुका है हर गाना कहानी के इमोशन से गहराई से जुड़ा है।

यह फिल्म बताती है कि प्यार लॉजिक से नहीं, सिर्फ दिल से चलता है।