WhatsApp का नया फीचर: अब खत्म होगी स्पैम मैसेज की परेशानी, जानिए क्या है नया ‘मैसेज लिमिट’ रूल

By Riya Kumari

Published :

Follow
WhatsApp

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले WhatsApp ने यूज़र्स को स्पैम और अनचाहे मैसेज से बचाने के लिए नया कदम उठाया है। कंपनी अब एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जो बार-बार अनजान लोगों को मैसेज भेजने वालों पर रोक लगाएगा।

यह भी पढे : AI से ये प्रश्न मत पूछिए, अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

नया लिमिट फीचर – स्पैम कंट्रोल के लिए बड़ा कदम

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का यह नया “Message Limit Feature” चैटिंग को अधिक सुरक्षित और बैलेंस्ड बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह फीचर साधारण यूज़र्स और बिज़नेस अकाउंट्स दोनों पर लागू होगा।

अगर कोई यूज़र बार-बार किसी ऐसे व्यक्ति को मैसेज करता है जो रिप्लाई नहीं कर रहा, तो उस यूज़र पर मैसेज भेजने की लिमिट लगाई जा सकती है।

लिमिट पार होने पर मिलेगा अलर्ट

WhatsApp यूज़र्स को एक नोटिफिकेशन अलर्ट भी भेजेगा, जब वे अपने मासिक मैसेज लिमिट के करीब या उससे ज़्यादा पहुंचेंगे। इससे यूज़र आसानी से अपने चैटिंग पैटर्न को ट्रैक कर पाएंगे।

लिमिट पार होने पर होगा अस्थायी बैन

अगर कोई यूज़र तय सीमा से अधिक मैसेज भेजता है, तो उसे अस्थायी रूप से बैन (Temporary Ban) किया जा सकता है। इसके अलावा, ऐप के सेटिंग्स सेक्शन में एक नया ऑप्शन जोड़ा जाएगा, जहां यूज़र देख सकेंगे कि उन्होंने इस महीने कितनी नई चैट शुरू की हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह लिमिट चल रही चैट्स पर लागू नहीं होगी — यानी जिनसे पहले से बातचीत हो रही है, उनसे आप बेझिझक चैट कर सकते हैं। साथ ही, जिन मैसेजेस का रिप्लाई मिल जाता है, वे इस लिमिट में नहीं गिने जाएंगे।

स्पैम और फेक मैसेज पर पहले भी कई कदम

WhatsApp पिछले कुछ वर्षों से स्पैम, फेक मैसेज और गलत जानकारी पर रोक लगाने के लिए लगातार नए फीचर जारी कर रहा है। अब यूज़र्स आसानी से किसी को ब्लॉक, अनसब्सक्राइब या ग्रुप छोड़ सकते हैं। इसके अलावा, नए अकाउंट्स पर बुल्क मैसेजिंग लिमिट भी लगाई गई है ताकि प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग न हो।

WhatsApp का यह नया स्पैम कंट्रोल फीचर यूज़र्स के लिए एक राहत साबित हो सकता है। इससे न केवल अनचाहे मैसेज की समस्या कम होगी, बल्कि प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित और असली बातचीत को बढ़ावा मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---