Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Jharkhand में Montha तूफान का असर, रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Cyclone Montha impacts Jharkhand with heavy rains
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Cyclonic Storm Montha का असर अब झारखंड में दिखने लगा है। बुधवार सुबह से ही राजधानी रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, गुमला और आसपास के जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्तूबर तक राज्य के कई हिस्सों में इसका प्रभाव बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: Sidgora एरिया में पुलिस-गैंगस्टर के बीच हुए मुठभेड़ के एक और आरोपी गिरफ्तार

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, रामगढ़, रांची, खूंटी, लोहरदगा, बोकारो और गिरिडीह में अगले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि चक्रवात मोंथा वर्तमान में काठी नाला के पास सक्रिय है और यह उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में इसका व्यापक असर पूरे राज्य में देखने को मिल सकता है।

रांची जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश और तेज हवा के दौरान निचले इलाकों, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। वज्रपात से बचाव के लिए खुले मैदान और ऊंचे पेड़ों के पास न जाएं। प्रशासन ने यह भी सलाह दी है कि तेज हवाओं की स्थिति में मजबूत इमारतों में शरण लें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

इस चक्रवात की वजह से हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है। कई विमानों की उड़ानें विलंब से हो रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अपडेटेड मौसम जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator