सर्दियों में रूखी हवा होंठों की नमी छीन लेती है, जिससे वे फटने लगते हैं और दर्द भी होने लगता है।
मार्केट के लिप बाम में मौजूद केमिकल होंठों को और ज्यादा सूखा बना सकते हैं। घरेलू नुस्खे ज़्यादा असरदार हैं।
थोड़ा शहद और कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर होंठों पर लगाएं।
10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें होंठ हो जाएंगे नरम और ग्लोइंग।
एक चम्मच मलाई में कुछ बूंदें गुलाबजल की मिलाकर रोज लगाएं।
ये होंठों को गहराई से मॉइस्चर देता है और दरारें भरता है।
सोने से पहले होंठों पर नारियल तेल लगाएं।
रातभर में होंठ रिपेयर होकर सुबह मुलायम दिखते हैं।
थोड़ा-सा देसी घी दिन में 2-3 बार लगाएं।
यह होंठों की खोई नमी लौटाता है और उन्हें गुलाबी बनाता है।
डिहाइड्रेशन होंठ फटने की बड़ी वजह है।
दिनभर पर्याप्त पानी पीने से होंठों की नमी बनी रहती है।
रोज हल्के हाथों से होंठ एक्सफोलिएट करें और सोने से पहले नैचुरल ऑयल लगाना न भूलें।
Learn more