51 साल की ट्विंकल खन्ना ने मेनोपॉज को लेकर अपने अनुभव साझा किए।
उन्होंने बताया कि इस दौर में उन्हें कई शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना पड़ रहा है।
ट्विंकल ने कहा — “अब मेरे हॉर्मोन्स ऐसे behave करते हैं जैसे मैं कैंपिंग पर गई हूँ!”
उन्होंने बताया कि उन्हें अचानक गर्मी लगती है, पसीना आता है और याददाश्त भी कमजोर हो जाती है।
नींद की समस्या और थकान भी इस फेज का हिस्सा हैं, लेकिन वो हार मानने वालों में से नहीं हैं।
ट्विंकल चाहती हैं कि महिलाएं मेनोपॉज पर खुलकर बात करें और इसे शर्म का विषय न बनाएं।
उन्होंने कहा कि ये भी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसे ग्रेसफुली स्वीकार करना चाहिए।
Learn more