---Advertisement---

जमशेदपुर में बढ़ी ठंड, दो दिनों में पारा 12 डिग्री तक पहुंचेगा

By Muskan Thakur

Published :

Follow
जमशेदपुर में बढ़ी ठंड, दो दिनों में पारा 12 डिग्री तक पहुंचेगा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /जमशेदपुर : शहर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह और देर रात की ठंडी हवाओं के बीच अब लोगों को रजाई-कंबल की जरूरत महसूस होने लगी है।मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 14.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अगले कुछ दिनों में यह और नीचे जा सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले सप्ताह में कोहरा और धुंध छाए रहने से तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। अभी शहर के तापमान में गिरावट आने लगी है।मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, सोमवार, 10 नवंबर को शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, जबकि मंगलवार, 11 नवंबर को यह घटकर

ये भी पढे : आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम में कार्तिक मास का भव्य सामूहिक श्री सत्यनारायण व्रतम सम्पन्न

न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री पहुंचा

12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यानी अब जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में ठंड का असर तेजी से बढ़ने वाला है।कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी विभाग ने बताया कि 10 और 11 नवंबर को झारखंड के कुछ जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। इसके लिए पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, जमशेदपुर में सुबह और देर रात को घना कोहरा छा सकता है। इससे विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होगी और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।

बदलते मौसम की अनदेखी न करें, स्वास्थ्य पर पड़ेगा असर ठंड और कोहरे के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। चिकित्सकों के अनुसार, सर्दी, फ्लू, नाक बहना और कुछ मामलों में नाक से खून आना जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।अगर शरीर में कंपकंपी महसूस हो रही है तो इसे हल्के में न लें। यह इस बात का संकेत है कि शरीर की गर्मी तेजी से निकल रही है। लंबे समय तक ठंड में रहने से बीमार हो सकते हैं।ठंड में त्वचा पीली पड़ जाती है, सुन्न हो जाती है और आगे चलकर उंगलियों, नाक व कान पर काले छाले बन सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---