---Advertisement---

Dharmendra की तबीयत में सुधार, सनी देओल की टीम बोली– इलाज का असर दिख रहा है, फैंस करें दुआ

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Dharmendra health improving, Sunny Deol team statement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Dharmendra इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब परिवार की ओर से राहत भरी खबर आई है।

यह भी पढ़ें: Dharmendra के निधन की झूठी खबर पर भड़कीं हेमा मालिनी, बोलीं– ‘ये अक्षम्य है’

Sunny Deol की टीम ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि धर्मेंद्र की हालत में सुधार हो रहा है और इलाज का असर दिख रहा है। टीम ने कहा, “सर ठीक हो रहे हैं। आइए हम सब उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करें।”

वहीं, बेटी ईशा देओल ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनके पिता स्थिर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। ईशा ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और परिवार की निजता का सम्मान करें। उनके इस पोस्ट के बाद फैंस को काफी राहत मिली और सोशल मीडिया पर ‘गेट वेल सून धर्मेंद्र’ ट्रेंड करने लगा।

बताया जा रहा है कि हेमा मालिनी, ईशा देओल और पूरा देओल परिवार लगातार अस्पताल में मौजूद है। बीती रात सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा जैसे बॉलीवुड स्टार्स भी धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे।

धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी सक्रिय हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। फिल्म निर्देशक श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह मूवी 25 दिसंबर को रिलीज होगी और इसमें सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बहादुरी की कहानी दिखाई जाएगी।

फिलहाल डॉक्टरों ने बताया है कि धर्मेंद्र की स्थिति स्थिर है और आने वाले कुछ दिनों में वे पूरी तरह रिकवर कर सकते हैं। फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---