Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

 बिष्टुपुर में वेंकटेश्वर-अल्वेलमंगम्मा कल्याण महोत्सव, 100 महिलाओं का कोलटम बना आकर्षण

By Riya Kumari

Published :

Follow
बिष्टुपुर में वेंकटेश्वर-अल्वेलमंगम्मा कल्याण महोत्सव, 100 महिलाओं का कोलटम बना आकर्षण
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर  :  आंध्र भक्त राम मंदिरम, बिष्टुपुर में आज भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) और देवी अल्वेलमंगम्मा का कल्याण महोत्सव अत्यंत भक्तिभाव और पारंपरिक वैदिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर को पुष्पमालाओं, तोरणों और आम्रपल्लवों से सजाया गया। पंडित कोंडामचारुलु के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की शुरुआत गणपति पूजन और मंडप शुद्धि से हुई। इसके बाद भगवान वेंकटेश्वर एवं देवी अल्वेलमंगम्मा के विग्रहों का भव्य श्रृंगार कर वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य मंडप में विवाह संस्कार सम्पन्न किया गया।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

विवाह की प्रमुख रस्मों के अंतर्गत वर-वधू रूप में विग्रहों का प्रतिष्ठापन, माला एवं वस्त्र अर्पण, मंगलसूत्र, पुष्पांजलि, चूर्णाभिषेक (विशेष उबटन), पंचामृतस्नान, शोभायात्रा तथा मंडप प्रदक्षिणा जैसे सभी धार्मिक चरण पूरे किए गए। शंख-घंटियों की मंगल ध्वनि और भक्तों के जयघोष के बीच हवन एवं आरती भी सम्पन्न हुई। श्रद्धालुओं ने अक्षत, नैवेद्य एवं पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर पी हेमलता की नेतृत्व में लगभग 100 महिलाओं द्वारा प्रस्तुत दक्षिण भारतीय पारंपरिक शैली की कोलटम नृत्य विशेष आकर्षण रहा, जिसने वातावरण को आनंद और आध्यात्मिक उत्साह से भर दिया। इस अवसर पर श्रीवारी सेवा समिति , मंदिर अध्यक्ष बी. डी. गोपाल कृष्णा, महासचिव दुर्गा प्रसाद शर्मा,ट्रस्टी प्रदीप नायडू,उपाध्यक्ष सीएच रमना, महेश राव, नानाजी, नरसिंह राव,डी रामु, ,राज शेखर,पी कुमार, रवि प्रकाश सहित कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कल्याण महोत्सव का शुभ समापन हुआ। भक्तों ने इस दिव्य आयोजन को अपनी जीवन-उन्नति एवं कल्याण का उत्सव बताया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator