---Advertisement---

21 नवंबर से आपकी योजना आपके सरकार आपके द्वार कार्यक्रम ,सभी जरूरतमंद लोग ले भाग- बैधनाथ टुडू

By Riya Kumari

Published :

Follow
Your scheme, your government, your doorstep program from November 21

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला : झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला -खरसवां जिला सचिव बैधनाथ टुडू ने कहा झारखंड की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आपकी सरकार आपके द्वारा का कार्यक्रम शुभारंभ किया जा रहा है। तमाम झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतागणों अनुरोध है कि शिविर में जाकर के  स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का कार्य करें । ताकि सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

यह भी पढे : केंदुझर सेवा संगम का स्वास्थ्य केंद्र दौरा, मरीज सेवाओं में सुधार की मांग

झारखंड मे 21 नवंबर से शुभारंभ  किया जा रहा है  सरकार ने निर्देश दिया है कि जिले की प्रत्येक पंचायत में कम-से-कम एक शिविर अवश्य लग सके। शिविरों का विस्तृत शेड्यूल एवं कार्ययोजना उपायुक्त द्वारा तैयार की गई है। सभी तिथि एवं स्थल की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध करा दी गई है। ताकि वे भी शिविरों में भाग ले सकें।

शिविरों की तिथि व स्थान की जानकारी पंचायत के प्रत्येक गाँव एवं टोले तक व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से कम-से-कम एक ,दो दिन पहले पहुँचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें।इन शिविरों में आम जनता को राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ निम्नलिखित योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएगा ।

सरकार सभी कल्याणकारी योजनाओं का शिविर में स्टोर लगा करके आवेदक को स्वीकृत किया जाएगा।जो इस प्रकार है जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र,अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,सर्वजन पेंशन योजना,सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,बिरसा हरित ग्राम योजना,हरा राशन कार्ड,बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना,गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड,झारखंड मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना,मुख्यमंत्री पशुधन योजना, एवं अबुआ आवास योजना का निष्पादन शिविर के द्वारा किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---