---Advertisement---

CTET फरवरी 2026: 18 दिसंबर तक आवेदन करें, 8 फरवरी को दो शिफ्ट में परीक्षा, यहाँ पूरी जानकारी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
CTET February 2026 Apply by December 18

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET फरवरी 2026 के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। परीक्षा 8 फरवरी 2026 को दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी सुबह पेपर-2 एवं दोपहर पेपर-1।

यह भी पढ़ें: झारखंड JAC बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026: डेटशीट जारी, तैयारी के लिए अब शुरू करें फुल फोकस

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 18 दिसंबर 2025
  • शुल्क जमा करने की आखिरी समय सीमा: 18 दिसंबर, रात 11:59 बजे
  • परीक्षा तिथि: 8 फरवरी 2026
    • पेपर 2 (कक्षा 6–8): 9:30 AM – 12:00 PM
    • पेपर 1 (कक्षा 1–5): 2:30 PM – 5:00 PM
    • प्रत्येक पेपर की अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

परीक्षा पैटर्न

पेपर 1 (कक्षा 1–5 के लिए)

  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 150
  • विषय: बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, गणित, पर्यावरण अध्ययन, भाषा-1 और भाषा-2

पेपर 2 (कक्षा 6–8 के लिए)

  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 150
  • विकल्प: गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/विज्ञान

सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और अनिवार्य होंगे।

आवेदन शुल्क

श्रेणीएक पेपरदोनों पेपर
सामान्य / OBC₹1000₹1200
SC / ST / PwD₹500₹600

CTET की शैक्षिक योग्यता NCTE द्वारा निर्धारित होती है। उम्मीदवार अपनी एलिजिबिलिटी ncte.gov.in पर जांच सकते हैं।

आवेदन कैसे करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
  2. “Online Application” लिंक चुनें
  3. सभी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  4. ऑनलाइन शुल्क भुगतान करें
  5. फॉर्म सबमिट कर प्रिंट सुरक्षित रखें
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---