---Advertisement---

सनी देओल अपने पिता के जन्मदिन पर उन्हें याद करके भावुक हो गए

By Riya Kumari

Published :

Follow
जन्मदिन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के जन्मदिन पर देओल परिवार इमोशनल है। यह पहली बार है जब धर्मेंद्र अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ नहीं मना रहे हैं क्योंकि उन्होंने 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। पिता के निधन के बाद सनी देओल ने आज पहली बार अपने पिता को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

यह भी पढे : पवन सिंह ने धमकी के बावजूद बिग बॉस 19 फिनाले में किया धमाकेदार एंट्री, सलमान संग मस्ती

सनी देओल ने अपने पिता का एक पुराना वीडियो शेयर किया है।

सनी देओल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में धर्मेंद्र पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में नजर आ रहे हैं। वे यह नजारा देखकर बेहद खुश दिख रहे हैं और उनकी मुस्कान वीडियो को और खास बना रही है।

वीडियो में सनी उनसे पूछते हैं- तो पापा, क्या आप एन्जॉय कर रहे हैं? इस पर धर्मेंद्र हंसते हुए जवाब देते हैं- मैं सच में एन्जॉय कर रहा हूं, यह बहुत क्यूट है। सनी देओल ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “आज मेरे पापा का जन्मदिन है। मेरे पापा हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे अंदर हैं।” लव यू पापा मिस यू सनी के इस पोस्ट पर उनके दोस्तों, कलीग्स और फैंस ने भी इमोशनल होकर रिएक्ट किया। एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने धर्मेंद्र को सबसे प्यारे और दयालु इंसान के तौर पर याद किया।

धर्मेंद्र की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी पर परिवार में एक गहरा खालीपन

अगर धर्मेंद्र आज जिंदा होते, तो वे पूरे परिवार के साथ अपना 90वां जन्मदिन मना रहे होते। देओल परिवार ने पहले 8 दिसंबर को लोनावाला में अपने फार्महाउस पर यह खास दिन मनाने का प्लान बनाया था, लेकिन बाद में जुहू में अपने घर पर शांति से दिन बिताने का फैसला किया।

धर्मेंद्र 24 नवंबर को दुनिया छोड़कर चले गए।

धर्मेंद्र को नवंबर की शुरुआत में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 12 नवंबर को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई और वे घर लौट आए, जहां 12 दिनों तक उनका इलाज चला। 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह गए। हमेशा के लिए। वह फिल्मों की अनगिनत यादें और एक मजबूत विरासत छोड़ गए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---